फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप

Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव कासिमपुर में मंगलवार की शाम को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। इसके बाद आस-पास के लोग घर के बाहर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतका के छोटे भाई अनिल कुमार निवासी नगला कून जिला फिरोजाबाद ने बताया कि छोटी बहन प्रियंका (22) की शादी चार साल पहले निधौली कलां क्षेत्र के कासिमपुर गांव के प्रशांत के साथ की थी। मंगलवार की शाम 6 बजे बहन प्रियंका के मौत की सूचना मिली। इसके बाद परिजन उसके ससुराल पहुंचे जहां प्रियंका का ससुर घर पर मिला। अन्य लोग फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं भाई अनिल कुमार का आरोप है कि उसकी पहले पिटाई की गई जिसके बाद उसे फंदे से लटका दिया। उसके शरीर में चोट के निशान हैं।



नहीं थी कोई संतान
अनिल कुमार ने बताया कि बहन प्रियंका की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। विवाह के बाद से दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। घर में सामान्य पारिवारिक कहासुनी होती रहती थी, हालांकि किसी बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया बहनोई प्रशांत टेंट का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें