फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई महिला, घर वापस आने के दो दिन बाद हुआ यह हश्र

Fri, 27 Dec 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
एटा जिले में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला के तीन बच्चे हैं, जिन्हें छोड़कर वो एक सप्ताह पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। ससुरालीजन पांच दिन बाद उसे ढूंढकर लाए थे। 
विज्ञापन


थाना सकीट क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजनों के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है, वहीं मायके वालों का कहना है कि जब वो यहां आए तो उन्होंने महिला का शव चारपाई पर पड़ा देखा। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई। छानबीन की और घटना के संबंध में दोनों पक्षों से पूछताछ की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। ठोस वजह का पता नहीं चल पाने से महिला की मौत हत्या या आत्महत्या में उलझ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिसंबर को प्रेमी संग गई थी महिला

बताया गया है कि महिला का सत्यराम नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ससुरालीजनों को इसकी भनक लगी तो महिला पर पाबंदी लगा दी। लेकिन महिला फिर भी अपने प्रेमी से मिलती रही। जब विरोध ज्यादा बढ़ा तो महिला 18 दिसंबर को तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। 
 
ससुरालीजनों ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी। 23 दिसंबर को महिला मिल गई और उसे घर ले आए। इसके बाद बुधवार रात को महिला की मौत हो गई। पुलिस को अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।  

थाना सकीट के प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पूर्व में महिला अपनी प्रेमी के साथ चली गई थी परिजन खोज कर ले आए थे। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें