एटा के मिरहची कस्बे की सहकारी समिति पर खाद के लिए सोमवार को सुबह से शाम तक कतार में लगी एक महिला बेहोश होकर गिर गई। महिला के बेहोश होने पर सचिव और कर्मचारी समिति पर ताला लगाकर भाग गए। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजन को सूचित किया।