फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की माैत: दिल्ली जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने राैंदा, बाइकों की टक्कर में गई किसान की जान

Mon, 04 Aug 2025 06:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दो सड़क हादसों में दो लोगों की माैत हो गई। दिल्ली जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। उसकी माैत हो गई। वहीं बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में किसान की जान चली गई। दो कांवड़िये घायल हो गए।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कन्नौज के युवक की मौत हो गई। वहीं कासगंज मार्ग पर थाना मिरहची क्षेत्र में गांव सिरसा टिप्पू के पास दो बाइकों की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई। दो कांवड़िये घायल हुए हैं।
विज्ञापन


गांव नया नगला थाना तालग्राम जिला कन्नौज निवासी राजीव कुमार ने बताया कि भाई राजेश कुमार (30) दिल्ली-एनसीआर में रहकर नौकरी करता था। पिछले सप्ताह ही घर आया था। रविवार को बाइक से दिल्ली जाने के लिए निकला था। रात लगभग 9:30 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में मानपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख उधर से गुजर रहे कांवड़ियों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी।

 
विज्ञापन

दूसरी घटना में रविवार की देर शाम मिरहची थाना क्षेत्र में गांव सिरसा टिप्पू के पास दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इसके चलते एक बाइक पर सवार किसान रामनिवास (60) निवासी नयाबांस गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भतीजे विमल ने बताया कि घायल ताऊ को मेडिकल कॉलजे की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना में दूसरी बाइक पर सवार कांवड़िया राहुल निवासी राजमा चुंगी आगरा और सुखवीर निवासी जसराना जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें