मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसमें बहन की जीत हुई थी। दूसरी पत्नी मायके चली गई थी। लगभग 15 दिन पहले ही प्रियंका मायके से ससुराल आई थी। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने घर के कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से शव लटका देखा तो डायल 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मानवेंद्र ने बहनोई सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि हम लोग पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। भाई ने आरोप लगाया कि बहन को मारकर शव को फंदे से लटकाया है, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। सीओ जलेसर नितीश गर्ग भी पहुंचे। बताया कि मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।