फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला व युवती ने की आत्महत्या

Sat, 23 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरोली रतनपुर में महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के गांव पाढ़म निवासी लवली ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



दुर्गा (29) की अपने पति विनीत से किसी बात को लेकर शुक्रवार को कहासुनी हो गई। शाम लगभग 6.30 बजे जब घर पर कोई नहीं था। उसने कमरे में जाकर दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डाल लिया। जब परिजन ने घर पर आकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। पति ने बताया कि 9 वर्ष पूर्व दुर्गा निवासी कंपिल फर्रुखाबाद के साथ उसकी शादी हुई थी। मामूली सी बात पर कहासुनी के बाद बाद उसने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी अलीगंज अमित कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।


पाढ़म थाना जसराना जिला फिरोजाबाद निवासी लवली ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पिता सुघड़ सिंह ने बताया कि उनके पास 4 बेटियां हैं। लवली सबसे बड़ी थी। इसकी मां की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। जिसकी वजह से लवली मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। 28 फरवरी को बीमारी के बाद मां की मौत हो गई। जिसके बाद वह और परेशान रहने लगी। शनिवार को घर पर ही इसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हमें पता चला तो इसे लेकर एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें