फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होटल में सिपाही के साथ पकड़ी पत्नी, जमकर हंगामा

Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कासगंज रोड स्थित एक होटल में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। उसका प्रेमी सिपाही है और अमरोहा में तैनात है। इसके बाद वहां पर जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पिलुआ क्षेत्र की युवती की शादी करीब दो माह पूर्व मारहरा क्षेत्र में हुई है। उसका प्रेमी पुलिस कांस्टेबल अमरोहा में तैनात है। महिला अपने मायके में आई हुई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर किसी बहाने से प्रेमी के साथ कासगंज रोड स्थित एक होटल में पहुंच गई। पति को इसकी भनक लग गई। वह भी पीछे-पीछे होटल में पहुंच गया। पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देख वह आगबबूला हो गया। उसने जमकर हंगामा किया। पति ने बताया कि उसकी शादी दो महीने पहले ही हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को होटल से देहात कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। वहीं उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें