फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मोबाइल से लोकेशन देखते समय बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

Sun, 18 Jan 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फर्रुखाबाद से अलीगढ़ जा रहे युवकों की बाइक शनिवार देर शाम पिलुआ थाना क्षेत्र सुन्ना नहर के पास डिवाइडर से टकरा गई। मोबाइल पर लोकेशन देखते समय यह हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

शिवकुमार (33) निवासी भूमिहार थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद अपने साथी साजिद के साथ बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में बाइक पर लगाए गए मोबाइल से लोकेशन देखने के दौरान बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीआरवी टीम ने घटना की सूचना थाना पिलुआ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोनों का उपचार चल रहा है, चिकित्सक ने दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें