फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार

Sun, 11 Jun 2023 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में छह बच्चों के बाप को बहू से इश्क हो गया। पता चलने पर पत्नी व बच्चों ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उन पर जमकर लाठियां बरसाईं। इससे वह घायल हो गए।  
विज्ञापन
ससुर को बहू से हुआ इश्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में ससुर को बहू से इश्क हो गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि बहू ने भी कोई विरोध नहीं किया। यह बात उसकी सास को चली तो उशने हंगामा कर दिया। बच्चों ने भी बाप के इस कारनामे का विरोध किया। इस पर आरोपी ने पत्नी व बच्चों पर लाठी से हमला बोल दिया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

आए दिन करता है मारपीट 

घटना मलावन थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई। उसने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। बड़े बेटे की शादी डेढ़ वर्ष पहले की है। पुत्रवधू से पति के अवैध संबंध हैं। बेटा ट्रक चालक है और अक्सर बाहर रहता है। पुत्रवधू के संबंधों की बात बेटे को बताई, लेकिन वह भी पिता के आगे कुछ नहीं बोलता है। इसी बात को लेकर पति से तकरार चल रही है। आए दिन वह मारपीट करता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो से बकरी चोरी: कुछ दूर जाकर पोल से टकरा गई गाड़ी, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

कोई बात मानने को तैयार नहीं 

आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे पुत्रवधू मुझसे झगड़ा करने लगी। पति आया तो उसने लाठी उठाई और मुझ पर हमला कर दिया। सिर में लाठी मार दी। छोटा बेटा सनी बचाने आया तो उसको भी लाठियों से पीटा। महिला की भाभी ने बताया कि बहनोई के अवैध संबंधों को लेकर समझाया भी गया, लेकिन वह कोई बात मानने को तैयार नहीं है। आए दिन बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें