फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण का किया विरोध तो घर में घुसकर पीटा

Fri, 28 Feb 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में विमलेश देवी निवासी सुनहरी नगर ने मोहल्ले के ही सत्येंद्र कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कार्य करने से रोका तो घर में घुसकर पीटा।
विज्ञापन

मिथलेश देवी ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र कुमार घर के सामने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। उनके इस कार्य की वजह से मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की लिखित शिकायत हमने उच्चाधिकारियों से कर दी। जिसके बाद सत्येंद्र कुमार अपनी पत्नी पूनम, भाई सुमित और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर में घुसकर आए और गालियां देने लगे।
विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पुत्रवधू वंदना बचाने पहुंची, तो उसको भी पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग बचाने पहुंचे। तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें