फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर देरी से पहुंचा तो पत्नी ने पेट में घोंपी कैंची, रेफर

Mon, 15 Sep 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सीएचसी अलीगंज में भर्ती घायल विकेश। संवाद
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे में रविवार रात पति देरी से घर आया तो पत्नी को गुस्सा आ गया। आरोप है कि उसने पति के पेट में कैंची घोंप दी। गंभीर हालत में युवक को अलीगंज से फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। महिला का कहना है कि पति ने खुद ही कैंची मारी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सुदर्शन दास निवासी विकेश (33) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बताया कि पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। घरेलू हिंसा का विवाद पहले से चल रहा है। बताया कि रविवार रात बाजार से घर लौटने में लेट हो गया। जब घर आया तो पत्नी से विवाद हो गया।

इसी बात पर उसने पेट में कैंची मार दी। परिवारीजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एटा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज से भी उसे रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन फर्रुखाबाद ले गए और वहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सिंगर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायल को तत्काल अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घायल की पत्नी थाने आई थी। बताया कि युवक ने कैंची खुद मारी है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। कैंची लगने से खून काफी बह गया है। हालत सामान्य होने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें