मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद व्हीलचेयर पर बैठा गोली लगने से घायल हुआ किसान और उसके परिजन।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद व्हीलचेयर पर बैठा गोली लगने से घायल हुआ किसान और उसके परिजन।
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला भवानी में बुधवार की देर रात भैंस खोल कर ले जा रहे चोर को रोकना किसान को भारी पड़ गया। चोर ने गोली मारकर किसान को घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इसका उपचार चल रहा है।
गांव नगला भवानी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह पशुबाड़े में सो रहा था। बुधवार की देर रात लगभग 1 बजे उसे लगा कि कोई भैंस खोल रहा है। वह उठकर गया तो देखा, एक व्यक्ति भैंस खोल रहा था। यह देखकर राकेश ने पास में रखी हुई लाठी उठाते हुए लोगों को आवाज लगाई।
लाठी से उसके ऊपर प्रहार करना चाहा तो चोर ने तमंचे से गोली चला दी जो बाएं पैर में जांघ पर लगी और मैं गिर गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, चोर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राकेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।