फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पिछले साल से गेहूं की पैदावार रही ज्यादा

Mon, 03 Apr 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग की ओर से सोमवार को मारहरा ब्लॉक स्थित लोधामई में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई। इसमें पिछले साल के मुकाबले गेहूं की अधिक पैदावार होने का अनुमान लगाया गया।सोमवार को उपकृषि निदेशक कृषि रक्षा अलीगढ़ मंडल राजेश कुमार के नेतृत्व में यह क्रॉप कटिंग कराई गई। इस दौरान गेहूं का उत्पादन 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निकला। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि राजकीय प्रक्षेत्र लोधामई में पिछले साल गेहूं की क्रॉप कटिंग के दौरान करीब 42 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं का उत्पादन हुआ था। इस बार तीन क्विंटल प्रति हेक्टेयर अधिक पैदावार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 150 राजस्व विभाग की टीमें अन्य स्थानों पर भी गेहूं की क्रॉप कटिंग करने में लगी हुई हैं। सभी टीमों की रिपोर्ट आने के बाद जिले में गेहूं के उत्पादन की वास्तविक स्थिति का पता लग सकेगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश बाबू समेत कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें