फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्लूएफओएक्स की टीम ने जांचा मगरमच्छ वाला तालाब

Sat, 18 Mar 2017 11:51 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
मगरमच्छ वाला तालाब देखने आए टीम के सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाजीपुरा मोहल्ले के समीप सैनिक पड़ाव के तालाब में शुक्रवार को मगरमच्छ दिखने से लोग दहशत में हैं। वहीं शनिवार को वन्यजीवों को पकड़ने वाली आगरा की संस्था डब्लूएफओएक्स के दो कर्मियों ने आकर सर्वे किया। बताया कि टीम को एक  वोट और बड़ा जाल आदि चाहिए। वहीं वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ के तालाब से निकलने का इंतजार करने के अलावा उच्चाधिकारियों से इसके पकड़ने की अनुमति लेने की कवायद में जुटे हैं।  
विज्ञापन

डीएफओ एसके सक्सेना ने बताया कि हाजीपुरा सैनिक पड़ाव के जिस तालाब में मगरमच्छ देखा गया है। उस तालाब में मगरमच्छ की लोकेशन का सर्वे करने आगरा के एनजीओ डब्लूएफओएक्स टीम के दो सदस्य आए थे। यह संस्था जीव-जन्तुओं के पकड़ने में विभाग का सहयोग करती है। टीम के सदस्यों ने बताया कि पहले लखनऊ से मगरमच्छ पकड़ने के लिए अनुमति लेनी होगी। उसके बाद टीम के सदस्यों को एक वोट और बड़ा जाल आदि सामान उपलब्ध कराना होगा। वन विभाग ने लखनऊ में अफसरों से अनुमति के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। डीएफओ ने इलाके के लोगों को तालाब से दूर रहने, तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने पर पत्थर नहीं मारने का आह्वान किया है। बताया कि मगरमच्छ रेंग कर 25 किमी दूर रात में चल लेते हैं। ऐसे में उसके भागने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें