सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों को फूल देकर स्वागत करती शिक्षिका ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। करीब एक माह तक बंद रहे विद्यालय सोमवार को खुले। पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का स्कूल स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। स्कूल खुलने और पढ़ाई शुरू होने से छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। कोविड गाइडलाइन के साथ शिक्षण कार्य शुरू किया गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही।
शासन के आदेश पर जिले के 577 माध्यमिक विद्यालय और डिग्री कॉलेज सोमवार को खोले गए। एक माह के बाद खुले विद्यालयों में पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। विद्यालयों में सुबह पढ़ाई शुरू करने से पहले शिक्षण कक्षों का सैनिटाइजेशन कराया गया। मुख्य द्वार पर बनाई गई हेल्पडेस्क पर विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइज कर प्रवेश दिया गया। कई विद्यालयों में फूल देकर बच्चों का स्वागत किया गया।