फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साप्ताहिक बंदी बेअसर, मजदूरों को नहीं मिल रहा अवकाश

विज्ञापन
अलीगंज बाजार में साप्ताहिक बंदी पर भी खुली दुकानें। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे में साप्ताहिक बंदी बेअसर होने पर व्यवसायिक स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों काे अवकाश नहीं मिल पा रहा है। साप्ताहिक अवकाश न मिलने से मजदूर वर्ग परेशान है। साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार में रोजाना की तरह भीड़-भाड़ रहती है।
विज्ञापन

कई मजदूरों ने कहा परिवार को समय देने एवं घर के अन्य काम के लिए सप्ताह में एक अवकाश बहुत जरूरी है। अवकाश न होने पर जरूरी काम होने पर छुट्टी मांगने पर मालिक नाक-भोंह सिकोड़ते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद आर्या ने कहा साप्ताहिक बंदी का पालन करना सभी व्यापारियों के हित में है। कुछ दुकानदारों की वजह से साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। उन्होंने कहा साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारी व्यापार से जुड़े अनेक काम निपटा सकते हैं। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साप्ताहिक बंदी का पालन सख्ती से कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें