फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वच्छ सर्वेक्षण की बारी, नगर पालिका की आधी-अधूरी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम कुछ ही दिनों में एटा पहुंचेगी। नगर पालिका परिषद शहर में सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत चिंताजनक है।
विज्ञापन

कूड़ा उठाना, डस्टबिन, स्वच्छता, शौचालयों की व्यवस्था बेहद खराब है। यहां कूड़े को खुलेआम जलाया जा रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, चोक नालियां, सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। शहर के आवासीय इलाकों में कूड़ा नहीं उठाने की शिकायतें अक्सर नगर पालिका में जाती हैं।
नगर पालिका की ओर से नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था कागजों तक सीमित नजर आ रही है। सार्वजनिक शौचालय ट्रांसपोर्ट नगर का बंद पड़ा हुआ है। मेहता पार्क के शौचालय में गंदगी है। अलीगंज तिराहे के शौचालय की भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। शहर में किदवई नगर, कटरा मोहल्ला, मेहता पार्क पर बने यूरेनल में भी गंदगी का अंबार है। शौचालयों में पानी और रखरखाव की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें