फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का उतार चढ़ाव दे रहा बीमारियों को दावत : फोटो 07

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजो की भीड़ - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सुबह शाम की सर्दी व दोपहर में पड़ रही तेज धूप लोगों को बीमारियों का शिकार बना रही है। शुक्रवार को अस्थमा और बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 810 पर्चे बने। इनमें अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर शुक्रवार को मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसमें बच्चे भी शामिल थे। डॉ. चैतन्य चौहान ने बताया है कि सर्दी के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया ओपीडी के समय 40 से 50 मरीज अस्थमा के आ जाते हैं। उन्होंने बताया एक पखवाड़ा पूर्व तक अस्थमा रोगियों की संख्या 15 से 20 थी।
यही हाल बुखार से ग्रसित लोगों का है। उन्होंने बताया इस समय अस्पताल में 75 से 80 मरीज बुखार के रोग से ग्रसित आ रहे हैं। हालांकि पांच दिन पूर्व इनकी संख्या भी 50 से 55 पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें