फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जैथरा में शहीद गेट पर भरा हुआ जलभराव

Sun, 04 Aug 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा कस्बा में शहीद गेट के पास सड़क के दोनों ओर जलभराव हो गया है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। तो वाहनों के पहियों से यह पानी सड़क किनारे चलने वाले लोगों को गंदा कर देता है।
विज्ञापन

दुकानदार पंकज, अगन लाल, रामू यादव, नीलेश शाक्य, जितेंद्र यादव आदि ने बताया कि कस्बा की पानी की टंकी की पाइप लाइन कई जगह टूटी हुई है। वहां से रिसकर पानी यहां एकत्रित होता है। कई दिन से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
नगर पंचायत कार्यालय पर लिखित रूप से जलभराव व कीचड़ की समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। दूरदराज से बस में बैठने आए कई यात्री बस पकड़ते समय इस पानी और कीचड़ में गिर जाते हैं। वहीं चार पहिया और भारी वाहन गुजरते समय गंदे पानी के छींटे उछालते हैं, जिससे भी लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें