फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रेलवे पुल बना जानलेवा, कई जगह से कटी मिट्टी, रैलिंग भी टूटी

Sun, 04 Aug 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में जीटी रोड स्थित रेलवे पुल पर कई जगह मिट्टी कटकर बह चुकी है। सड़़क पटरी के बाद तुरंत खाई शुरू हो जाती है। इस धोखे में वाहन चालकों पर खतरा बना हुआ है। तीन जगह तो सीमेंटेड रैलिंग तक टूटकर गिर चुकी है। ऐसे में बेकाबू वाहन को सहारा भी नहीं मिल सकता। दो दिन पहले ही पुल से एक ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर शहर में बने रेलवे पुल पर हालात खतरनाक हैं। जरा सा भी ध्यान चूकने पर बड़ा हादसा हो सकता है। इस सकरे पुल पर दोनों ही ओर कई जगह मिट्टी दरक गई है। काफी गहरी खाई सड़क से बिल्कुल सट गई है। वहीं हादसों को रोकने के लिए इसके किनारे बनाई गई पक्की रैलिंग कई जगह से टूट चुकी है।

जबकि यातायात के लिहाज से यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है। यहां रात-दिन वाहनों का आवागमन रहता है। नेशनल हाईवे पर तो बाईपास बन चुका है। आगरा-बरेली राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को इसी पुल से गुजरना होता है। पुल की चौड़ाई कम है और वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा रहता है। ऐसे में यदि वाहन चालक की नजर जरा भी चूके तो किनारे पर आते ही वाहन इन कटे किनारों से नीचे गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें