फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जैथरा नगर में 17.75 करोड़ से हर घर तक पहुंचेगा जल

Tue, 05 Dec 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले की नगर पंचायत जैथरा में 17.75 करोड़ की लागत से हर घर तक जल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पानी की टेस्टिंग चल रही है और जनवरी से काम प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इसके तहत नगर पंचायत जैथरा के अंदर शत-प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए काम तेजी से किया जा रहा है। जैथरा में लगभग 3268 पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। शहर का एक भी मकान छूटेगा नहीं। हर घर शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए नगर में 21.5 किमी लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। पानी की पाइप लाइन डालने के लिए पाइप की आपूर्ति का आदेश दे दिया गया है। नगर में एक बड़ी पानी की टंकी, 4 ट्यूबवैल नए लगाए जाएंगे तथा एक को रीबोर किया जाएगा, 1 पंपिंग स्टेशन के साथ ही स्वच्छ जलाशय का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ओवरहैड टैंक भी बनाए जाएंगे। जहां से शहर में पीने के लिए शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा।
जलनिगम के एई रविंद्र सिंह ने बताया कि जैथरा कस्बे में 17.75 करोड़ की लागत से हर घर तक पीने के लिए पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। पानी की आपूर्ति के लिए 21.5 किमी लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। जिसके लिए पाइप डालने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें