फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैर संचारी रोग क्लीनिक की छत से टपका पानी, हॉल में चली ओपीडी

Mon, 11 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में एक कक्ष में गैर संचारी रोग का क्लीनिक चलता है। सोमवार को कक्ष की छत से बारिश का पानी टपकने लगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी कक्ष से बाहर निकल आए और हॉल में बैठकर मरीजों की जांच की।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की पुरानी जिला अस्पताल वाली बिल्डिंग में कक्ष संख्या दस में गैर संचारी रोग ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन आदि की जांच होती है। इसी क्लीनिक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का भी संचालन किया जाता है। इसमें तंबाकू, गुटका मद्यपान के आदी व्यक्तियों को लत छुड़ाने के लिए परामर्श दिया जाता है। वहीं तंबाकू से होने वाले कैंसर के लक्षण की पहचान भी की जाती है। इसके अतिरिक्त फिजियोथैरपी का कार्य भी किया जाता है। व्यक्तियों काे शारीरिक अभ्यास के बारे में बताया जाता है।
जिले में शनिवार व रविवार को बारिश हुई। इससे एनसीडी क्लीनिक की छत से पानी टपकने लगा। सोमवार को जब स्वास्थ्य कर्मी कक्ष में बैठने के लिए पहुंचे तो उसमें पानी भरा मिला। इस पर कर्मियों ने कक्ष के बाहर कुर्सी-मेज डलवाईं और ओपीडी शुरू की। जहां दोपहर दो बजे तक क्लीनिक में 70 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आया है, भवन पुराना है। छत को दिखवाया जाएगा, पानी कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें