फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुडेंगे मतदाता पहचान पत्र

Mon, 23 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक से अधिक स्थानों पर मतदाता मरने का फंडा अब नही चल सकेगा। अब मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद की तीनों विधानसभाओं में बीएलओ की नियुक्त की गई है। इसके अलावा पद भिहित अधिकारी व सुपरवाइजर भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



मतदाता एक से अधिक स्थानों पर अपना पहचान पत्र बनवा लेते हैं। मतदान के दौरान एक से अधिक स्थान पर वोट डालकर निर्वाचन की पारदर्शिता को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे मतदाताओं पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम लागू हुआ है। इसके तहत मतदाताओं के पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। जनपद की तीनों विधानसभाओं में 1060 बीएलओ, 815 पद भिहित अधिकारी, 106 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सहासक जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णवी सक्सेना ने बताया कि डोर-टू-डोर अभियान चलाकर मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। अभियान पर नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है।

स्वयं भी कर सकते ऑनलाइन लिंक
कासगंज ब्यूरो। निर्वाचन विभाग ने मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी निर्धारित की है। मतदाता विभाग की वेबसाइट पर स्वयं अपने आधार कार्ड से पहचान पत्र को लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें