फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी पर हुआ हंगामा, जमकर हुई हाथापाई

Mon, 23 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ भागी महिला सोमवार की सायं कचहरी स्थित एक अधिवक्ता के चैंबर पर कोर्ट मैरिज करने के चलते शादी के कागजात आदि तैयार करा रही थी, जैसे ही पहले पति व उसके परिवारीजनों को पता चला तो वह भी पहुंच गए और अधिवक्ता के साथ-साथ दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। हंगामा होता देख सूचना पर सीओ सिटी व कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और मामला शांत कराया। देर सायं तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कचहरी पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



बताते हैं कि थाना बागवाला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी छह साल पहले अवागढ़ क्षेत्र में हुई थी उसके दो बेटे भी हैं। पुलिस के अनुसार एक दिन पहले ही उक्त महिला सकीट क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ पति व बच्चों को छोड़कर चली गई थी। सोमवार की सायं साढ़े पांच बजे के लगभग उक्त महिला अधिवक्ता के चैंबर में बैठकर कोर्ट मैरिज करने के लिए शादी के कागजात आदि तैयार करा रही थी। बताते हैं कि तभी पहले पति व उसके परिवारीजनों को इसकी भनक लग गई और वह कचहरी अधिवक्ता के चैंबर पर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के साथ अधिवक्ता के साथ भी हाथापाई शुरू हो गई।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी तो मौके पर सीओ सिटी करन सिंह व कोतवाली पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराया। बताते हैं कि पुलिस ने पहले एसडीएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए महिला को भेजा, जहां बयान दर्ज न होने पर देरसायं एडीएम प्रशासन कोर्ट में भेजा है। अभी महिला के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। एएसपी विसर्जन सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं। सीओ सिटी करन सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि मिलती है तो कार्रवाई होगी। पुलिस ने जिस व्यक्ति से महिला शादी करने जा रही थी उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें