फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पंवास में चिकिनपाक्स, 40 बीमार

Fri, 04 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज मार्ग स्थित पंवास गांव में बीस दिनों से चालीस से ज्यादा बच्चे, युवा, युवतियां चिकिनपाक्स की चपेट में हैं। शिकायत के बाद गुरुवार को क्षेत्र में पहुंची चिकित्सकों की टीम मरीजों को दो-दो गोलियां देकर बैरंग लौट आई। कई परिवार को तो इससे राहत नहीं मिली। तब निजी चिकित्सक के पास पहुंचे।
विज्ञापन

पंवास गांव निवासी राजकिशोर ने बताया कि पड़ोसी भूरे की बेटी गंगाश्री, शिखा के शरीर-चेहरे पर बीस दिन दिन पहले लाल रंग के दाने पड़े थे वो बढ़ते चले गए। इसके बाद पूरा परिवार बीमारी की चपेट में आ गया। आरोप है कि धीरे-धीरे गांव में 40 से अधिक बच्चे, महिलाएं, युवक-युवतियां बीमारी की चपेट में आ गए। कुछ लोग निजी अस्पताल में इलाज कराने लगे तो कुछ का इलाज नहीं होने के कारण घर में पड़े रहे। इसके चलते धीरे-धीरे बीमारी आधे से ज्यादा गांव में फैल गई।
राजकिशोर ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर गुरुवार को एक चिकित्सक और कंपाउंडर गांव में मरीजों का हाल जानने पहुंचे। चिकित्सक ने मरीज देखने के बाद खसरा होने से इनकार कर चिकिनपाक्स की पुष्टि की है। आरोप है कि चिकित्सक मरीजों को खिलाने के लिए दो या तीन गोलियां देकर चले गए टेस्ट कराने की सलाह तक नहीं दी। बीमारी की चपेट में आने वालों में प्रांशु (6), गंगाश्री (12), शिखा (8), ललिता (25), मनोज (26), दीपक (5), अरुण (28), शबनम (8), आशीष (9) समेत चालीस से अधिक हैैं। पंवास निवासी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेज कर जल्द से जल्द इलाज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें