फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जैथरा में विजिलेंस टीम का छापा, 9 पर बिजली चोरी की रिपोर्ट

Wed, 07 Aug 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विजिलेंस व बिजली निगम की संयुक्त टीम ने जैथरा कस्बे में बुधवार सुबह छापा मारा। टीम को 9 घरों में बिजली चोरी होती मिली। जिनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों एवं शासन के आदेशों के बावजूद बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस खेल में क्षेत्रीय लाइनमैन की सांठगांठ की शिकायतें भी अधिकारियों के समक्ष पहुंच रहीं थीं। बुधवार सुबह विजिलेंस एवं बिजली निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मोहल्ला नेहरू नगर, एटा-अलीगंज मार्ग आदि इलाकों तथा देहात क्षेत्र में छापा मारा।
जैथरा में 3 और ग्राम कुल्लाहपुर बुजुर्ग में 6 घरों में बिजली चोरी पाई गई। टीम ने वीडियोग्राफी कराकर केबलें जब्त कर लीं। इसके अलावा दो घरों में स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपभोग होते मिला। टीम ने भार बढ़ाने के साथ ही जुर्माने लगाया। उपखंड अधिकारी रोशन कुमार, एसआई विजिलेंस हरिकेश, अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह, संदीप कुमार, विशाल गिरि टीम में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें