एटा। विद्या ज्ञान परीक्षा रविवार को शहर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। इसके माध्यम से आवासीय विद्यालय के शिक्षा सत्र 2026-27 में निशुल्क प्रवेश दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए 654 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा के लिए 278 छात्र और 376 छात्राओं ने आवेदन किया है। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक ही केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पहली पाली की परीक्षा कराई जाएगी।
इसमें छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। छात्रों के लिए दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। विद्या ज्ञान परीक्षा को कक्षा 5 के विद्यार्थी कक्षा 6 में आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए देते हैं। इसमें चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। संवाद