फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथों में तमंचे...महिलाओं की चीखें और होता पथराव, एटा बवाल के वीडियो आए सामने

Tue, 19 Nov 2024 10:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जमीन को लेकर चल रहे विवाद में जमकर पथराव हुआ। हाथों में तमंचे दिखे, तो ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका। 
 
विज्ञापन
पथराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला मनीराम में जमीन के मामले को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। तमंचा हाथ में लेकर पत्थरबाजी करते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी सकीट सत्यपाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि गांव नगला मनीराम में जमीन विवाद को लेकर गोली चल गई है। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तो पता चला कि ईंट पत्थर फेंके गए हैं। आपसी विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट हुई है। इस झगड़े में गांव के ही श्याम सिंह घायल हुए हैं, जिनको पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर भर्ती कराया है। घायल श्याम सिंह ने बताया कि पारिवारिक जमीन के विवाद में उसके ऊपर लोहे की सरिया से वार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है, इसके बावजूद भी आए दिन विवाद होता रहता है। इसी बीच सोमवार को हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ईंट पत्थर के अलावा कुछ लोग तमंचा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें