एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छितौनी स्थित ससुराल में मनोज कुमार (32) निवासी नगला मानसहाय थाना सादाबाद जिला हाथरस ने पत्नी मंजू को वीडियो कॉल कर जहर का सेवन कर लिया। युवक लड़खड़ाते हुए ससुराल पहुंचा। गंभीर हालत में युवक का साला संजय कुमार जिला अस्पताल लेकर आया। यहां हालत चिंताजनक देेखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। संजय ने बताया कि बहन मंजू देवी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व मनोज के साथ हुई थी।
मनोज शराब पीने का आदी हो गया है और बहन से झगड़ा करता था। इसलिए दो माह पहले मंजू दो बच्चों के साथ मायके आ गई। तबसे यहीं रह रही है। मंगलवार शाम मनोज छितौनी आया और गांव के बाहर बहन को वीडियो कॉल करके विषाक्त पदार्थ खा लिया। सल्फास की फोटो और वीडियो भी बहन को भेजी। संजय का कहना है कि आगरा में इलाज चल रहा है स्वास्थ्य लाभ मिल गया है। संवाद