फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से मजिस्ट्रेट की निगरानी में निकाला गया युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती का जमीन में दबा शव बुधवार को नायब तहसीलदार की निगरानी में निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छह जून को युवती का शव पेड़ पर लटका मिलने के बाद परिजनों ने मिट्टी में दबा दिया था। अब हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल से मांग की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार अलीगंज लक्ष्मी नारायण बाजपेयी और थानाध्यक्ष जसरथपुर अमरेश कुमार त्यागी ने बुधवार को गांव पहुंचकर युवती के शव को निकलवाया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थनापत्र में युवती के पिता ने बताया कि छह जून को 19 वर्षीय बेटी का शव मकान के सामने शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। जिसको उतारकर ग्रामीणों की राय पर मिट्टी में दबा दिया। बाद में जानकारी हुई कि बेटी की हत्या गांव के ही एक युवक ने की है। बेटी के साथ उसके संबंध थे और वह गर्भवती हो गई थी। इसके चलते बेटी की हत्या कर दी गई। जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि बेटी का शव मिट्टी से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाए। जिससे उसकी मौत का सच सामने आ सके।
थानाध्यक्ष अमरेश त्यागी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं नायब तहसीलदार का कहना है कि जिलाधिकारी को दिए गए शिकायतीपत्र में गर्भवती बेटी की हत्या होने की आशंका जताकर पोस्टमार्टम कराने की बात लिखी गई है। मेरी निगरानी में शव को मिट्टी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें