एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े घायल ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जैथरा थानांतर्गत पहले एक परिवार के महिला-पुरुषों को पीटा। पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। अब उनकी रिपोर्ट भी नहीं लिखी जा रही। इस तरह की शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष के लोग सोमवार को पहले एसएसपी कार्यालय फिर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। गांव नगला डालू निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि उसके प्लॉट पर गांव के ही दबंग कब्जा कर रहे हैं।
विरोध करने पर गौरव, विनोद, रामसिंह, जीवाराम, फूल सिंह आदि लोगों ने 21 सितंबर को रात 10 बजे घर में घुसकर महिला-पुरुषों के साथ मारपीट की। ये लोग घटना की शिकायत दर्ज करा जब थाने से लौटे तो आरोपियों ने फिर घेर लिया। महिलाओं से कुंडल व रुपये छीन लिए। हुकुम सिंह व महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम अंकित अग्रवाल ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद