फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीएम की तस्वीर लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जमीन पर कथित अवैध कब्जे से परेशान पीड़ित परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित अजय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेकर डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचा। मंगलवार सुबह भी उसने तस्वीर के साथ वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मामला जलेसर क्षेत्र के गांव खटौटा की जमीन से जुड़ा है। पीड़ित का कहना है कि उसके नाना बनारसी लाल ने वर्ष 1993 में रजिस्टर्ड वसीयत की थी। इसके आधार पर जमीन के गाटा संख्या 1606 में उसकी मां का नाम दर्ज हुआ था।
आरोप है कि शिवराज उर्फ पप्पू और उसके परिवार ने फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन का बैनामा कराकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप है।
बताया कि सितंबर 2025 में हाईकोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसडीएम समेत राजस्व अधिकारियों और मुख्य आरोपी सहित 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
मामले की पुलिस जांच चल रही है। उपजिलाधिकारी जलेसर की अदालत ने जून 2026 में सुनवाई के बाद संबंधित गाटा संख्याओं से कुछ लोगों के नाम निरस्त करने और भूमि का कब्जा राज्य सरकार को दिलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वादी पक्ष के नाम भूमि दर्ज करने का भी आदेश हुआ। अजय का कहना है कि वह लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहा है लेकिन अब तक जमीन पर कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें