फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक खराब होने से एटा-टूंडला रोड पर जाम में सात घंटे फंसे वाहन

Sat, 22 Mar 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। एटा-टूंडला रोड पर ट्रक खराब हो गया। इसके चलते कई किलोमीटर लंबे जाम में वाहन करीब 7 घंटे तक फंसे रहे। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया, तब कहीं जाकर वाहन निकल सके।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 3 बजे मोहनपुर पर एक ट्रक खराब हो गया। इसके चलते अवागढ़ से वसुंधरा ओर चुरथरा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शनिवार सुबह जाम को खुलवाने के लिए थाने का फोर्स लेकर थानाध्यक्ष कपिल कुमार मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत करने के बाद यातायात को सुचारू कराया। कुछ समय बाद ही दूसरा ट्रक खराब हो गया। ट्रक के सही होने के बाद सुबह करीब 10 बजे यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका। सीसी मार्ग बनने के कारण रोड बहुत ही सकरा हो गया है। जिसके कारण एटा-टूंडला मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें