बसंत पंचमी पर्व की स्कूलाें, घरों, मंदिरों में गुरूवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। बसंत पंचमी को अबूझ महूर्त माने जाने के कारण आज से शुभकार्यों का शुभारंभ शुभ माना गया है। शुक्रवार को स्कूलों में सरस्वती पूजन के बाद रंगारंग कार्यक्रम होंगे। वहीं घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी।
हिंदू समाज में बसंत पंचमी का पर्व जीवन में उत्साह के आगमन के रुप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता कि शुभ कार्यों की शुरुआत इस दिन करने से पूरे साल सब कुछ शुभ होगा। शुक्रवार को बसंत पंचमी पर कलावती सरस्वती शिशु मंदिर सुनहरी और केशव सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा जिले भर के अनेक स्कूलों में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा के अलावा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होने के कारण दिनभर तैयारियां चलतीं रहीं।