फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की अनुमति के बिना ही ईओ ने कटवा दिया विशालकाय शीशम का वृक्ष

विज्ञापन
नगर पालिका के जल कल विभाग में रखा कटा हुआ पेड़ । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कचहरी के समीप नगर पालिका का वर्कशॉप और ईओ का आवास है। ईओ के आवास के पीछे शीशम का विशाल पेड़ लगा था। ईओ ने वन विभाग की अनुमति लिए बिना ही इसे कटवा दिया। इस संबंध में जब वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि पालिका ने पेड़ काटने की कोई अनुमति नहीं ली है। जांच कर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित नगर पालिका के वर्कशॉप और ईओ के आवास के पीछे शीशम का एक विशाल हरा भरा वृक्ष लगा हुआ था, जिसे ईओ ने गत दिनों कटवा दिया। इसकी लकड़ी कैंपस में दीवार के सहारे रखी है, जबकि पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति तक नहीं ली।
निरीक्षण के बाद कटने की दी जाती है अनुमति
जिला वानिकी अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि पेड़ काटने के लिए पहले आवेदन किया जाता है। उसके बाद आवेदन प्राप्त होने की तिथि से 30 दिन के भीतर वृक्ष के निरीक्षण और आवश्यक समझी गई जांच के बाद कारणों को लिखित रूप में दर्ज करते हुए पूर्ण अनुमति या आंशिक अनुमति या फिर आवेदन निरस्त करने का आदेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें