जलेसर। सूफी संत हजरत मीरांजी सैयद मोहम्मद इब्राहीम शाह शहीद रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर 770वें उर्स का शुभारंभ मंगलवार की शाम को गिलाफपोशी और मीलाद शरीफ से हुआ।
उर्स के शुभारंभ समारोह में इमाम मौलाना मेहंदी हसन ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मुईनुद्दीन उर्फ बबलू पहलवान ने उर्स की जानकारी देते हुए कहा छह मार्च तक चलने वाले उर्स में 17 फरवरी तक महफिलों का दौर रहेगा। कहा कि बुधवार की रात उर्स में मेहंदी और आतिशबाजी का कार्यक्रम रहेगा। उर्स के शुभारंभ पर जाहिद खान, वकील अख्तर, नसीम अहमद बरकाती, हाजी सलीम, मास्टर शाहे आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।