फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वेलेंटाइन वीक में मोहब्बत का खौफनाक अंत, एक ही पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 11 Feb 2026 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में वेलेंटाइन वीक में युवत और युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भी़ड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरा में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सकीट कीर्तिका सिंह और मलावन थाना प्रभारी आर.के. सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वाट, सर्विलांस और डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस खुदकुशी सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव पुरा में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें