मिरहची। क्षेत्र में जिन किसानों ने गेहूं की बुअई करीब एक माह पहले कर ली थी, उन्होंने फसल की सिंचाई करनी शुरू कर दी है। किसानों की आवश्यकता के अनुसार, मांग पूरी करने के लिए केंद्र पर शनिवार को खाद पहुंचा दी गई। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
गेहूं की फसल में सिंचाई के तुरंत बाद या फिर सिंचाई के साथ ही यूरिया खाद लगाई जाती है। ऐसे में अब किसानों को खाद की आवश्यकता थी लेकिन केंद्रों पर खाद नहीं होने के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को इफको पर करीब 1500 बैग खाद पहुंचने से किसानों को राहत मिलेगी। केंद्र प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि यूरिया खाद उपलब्ध हुई है। इसका वितरण सभी किसानों को सोमवार से किया जाएगा।