फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक दिन बाद भी महिला के हत्या से नहीं उठा पर्दा

Sat, 07 Dec 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ के गांव नगला रुनी में शुक्रवार की सुबह पशुओं को चारा डालने गई एक महिला की पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की, इन सवालों पर एक दिन बीतने के बाद भी पर्दा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

गांव नगला रुनी निवासी धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसकी भाभी निर्देश देवी रोज की तरह ही शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे घर से घेर (पशुवाड़ा) में चारा डालने गईं थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। इस पर जाकर देखा कि वह खून से लथपथ घेर में पड़ी हुई थी। उनको उठाकर उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन सांसें थम गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर व चेहरे पर चोट लगने से मौत होना बताया है। पति अनिल कुमार ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि जल्द अपराधी को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें