फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बाई क्षेत्रों में उत्साह से मना जन्माष्टमी पर्व

Thu, 25 Aug 2016 06:39 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
कस्बाई क्षेत्रों में उत्साह से मना जन्माष्टमी पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  जन्माष्टमी पर्व गुरुवार को कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। जगह जगह मंदिरों में सजावट की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

 तीर्थनगरी में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंचे। भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद मनौतियां मांगी। उपवास भी रखे गए।
अमांपुर में मंदिरों में सजावट की गई। कालीदेह की लीला, गोपियों के साथ श्रीकृष्ण, माखन चोरी करते हुए कृष्ण आदि झांकियों को सजाया गया। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चला।
विज्ञापन

नगला गढ़ी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भजन, कीर्तनों का आयोजन किया गया। चौडेश्वर मंदिर पर भी भजन कीर्तनों एवं शिव कथा का आयोजन किया गया। भजन गायक डा. विनोद बेताज, देवेन्द्रसिंह, रामरहीश यादव, नरेन्द्र सिंह, बालकराम, शोभाराम कर्नल, पप्पू मस्ताना आदि ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।
पटियाली में तहसील रोड स्थित गोपालजी महाराज मंदिर, मोहल्ला चौक स्थित मुरली मनोहर मंदिर, वर्धराज भगवान मंदिर, सीतारामजी मंदिर व मंदिर रंगजी महाराज, पाटलावती मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, पाताली महादेव मंदिर, मेंहदी वाले महादेव मंदिर आदि को बड़े ही सुंदर ढंग से प्राकृतिक एवं चाइनीज झालरों से सजाया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से भजन गीत बजाए गए। जिसके चलते पूरा कसबा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर नजर आया। घरों में लोगो ने उपवास रख आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाया। रंगजी महाराज मंदिर पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जहां भोर की पहली किरण तक भजनों का दौर चला और श्रद्धालु झूमते नजर आए। सहावर, गंजडुडवारा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें