फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत पर गए युवक को अज्ञात लोगों ने पीटा, हालत नाजुक

Mon, 24 Feb 2025 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला केवल में रविवार की देर शाम खेत पर गए एक युवक को अज्ञात लोगों ने पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अधमरा करके छोड़ गए और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

गांव नगला केवल निवासी सतीशचंद्र ने बताया कि रविवार की देर शाम बेटा शिवम खेत पर जाने की कहकर गया था। काफी देर तक नहीं लौटा। तलाश करते हुए खेतों की ओर पहुंचे। वहां भीड़ लगी थी और गंभीर रूप से घायल शिवम अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उपचार चल रहा है। बताया कि किसी के साथ कोई रंजिश या दुश्मनी भी नहीं है। जिससे कहा जा सके कि किसी परिचित व्यक्ति ने शिवम को पीटा हो। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें