एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंथरी चौकी के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। इससे वह बेकाबू होकर खड़े कैंटर से भिड़ गया। ट्रक का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सेंथरी चौकी प्रभारी महीपाल ने बताया कि रविवार सुबह दवाओं से लदा एक कैंटर सिकंदराबाद से लखनऊ जा रहा था।
सेंथरी चौकी क्षेत्र में कैंटर खराब हो गया। सड़क किनारे खड़ा कर चालक उसको ठीक कर रहा था। इस दौरान चावल से लदा एक ट्रक आया और कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन पलट गए। ट्रक का चालक थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी पुष्पेंद्र और इसी गांव का क्लीनर मोहित घायल हो गए।