फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अचेत मिले व्यक्ति की सैफई में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। सकीट-औंछा मार्ग पर नगला फूले के पास 29 सितंबर को अचेत मिले युवक की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पर पोस्टमार्टम कराया गया। शव गांव पहुंचने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के गांव इशारा पश्चिमी निवासी अर्जित कुमार उर्फ भोले (45) नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 29 सितंबर को गांव लौटते समय वह नगला फूले के पास अचेत अवस्था में मिले थे। सूचना पर पहुंची सकीट पुलिस ने उनकी पहचान कराकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। परिजन उन्हें सैफई ले गए जहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि नगला फूले के पास अचेत मिले व्यक्ति की पहचान इशारा निवासी अर्जित कुमार के रूप में हुई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें