फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेड़ से टकराई कार, मामा-भांजे की मौत... दो लोगों की हालत नाजुक; बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 15 Oct 2024 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक है। बाजार से लौटते समय हादसा हुआ। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार स्कूल संचालक और उसके भांजे की मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसा सकीट थाना क्षेत्र में कस्बा स्थित कब्रिस्तान के समीप हुआ।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मई कमालपुर गांव निवासी नीरज कुमार ने बताया कि चाचा गौतम सिंह सोमवार की देर रात एटा से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कस्बा में कब्रिस्तान के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें गौतम सिंह के साथ गांव का गाड़ी चालक मुनेंद्र प्रताप, अवनीश कुमार और भांजे अभिषेक कुमार निवासी मनौटा थाना कासगंज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने गौतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुनेंद्र प्रताप, अवनीश कुमार और अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है। बताया कि अभिषेक को आगरा में भी राहत नहीं मिली तो फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नीरज कुमार ने बताया कि गांव में ही राजेश सिंह का श्रीतारा सिंह पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के नाम से शिक्षण संस्थान है। इसका संचालन गौतम सिंह ही करते थे। लगभग 2 वर्ष पूर्व इनका विवाह हुआ था और इनका लच्छू नाम का एक वर्ष का बालक है। सीओ सकीट नितीश कुमार ने बताया कि मृतक गौतम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा के घर भेजा गया है। वहीं दूसरे मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव मनौटा जिला कासगंज भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें