कासगंज। सोरों के गांव उकर्री में चार दिन पूर्व मंदिर में तोड़फोड़ करने के मामले में ग्रामीण और हिंदूवादियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मूर्ति स्थापना की मांग की गई।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पुलिस की ढिलाई से अराजकतत्व धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब तक कई मंदिरों पर मूर्ति तोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्राम उकर्री में मंदिर में तोड़फोड़ कर हनुमान जी की मूर्ति को कुएं में डाल दिया। घटना में फिरोज, मुशीर खां, नकटा, आकिब खां, गुड्डू सहित अन्य लोग शामिल रहे। ग्रामीणों पर भी पथराव किया गया लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि आरोपी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने गांव में मूर्ति स्थापना का वादा किया था लेकिन अभी तक मूर्ति स्थापित नहीं हुई है। युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अनुपम यादव, मधुर माहेश्वरी, जीत अग्रवाल, विजय वर्मा, ओमवीर जितेंद्र, सतीश, साहब सिंह, टीटू, गंगा सिंह, डालचंद्र, केवल सिंह, हीरालाल, ओमप्रकाश सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
कासगंज ब्यूरो। विश्व हिंदू परिषद ने उकर्री की घटना को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बृज प्रांत अध्यक्ष प्रमोद जाजू ने कहा कि उकर्री की घटना के दोषियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। दोषियों की गिरफ्तारी न होने से क्षेत्र में रोष है। विनय राज पन्नू, प्रमोद साहू, दीपक चोला, जुगेंद्र लोधी, शिवम, मनीष अमित, आकाश, प्रशांत आदि मौजूद रहे।