फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग - अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत : फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव चुरथरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं जैथरा थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दूसरे बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव जिटौली रामनगर निवासी बाइक सवार अशोक (30) पुत्र रामवीर को अज्ञात वाहन ने तिसारा पुलिया, थाना अवागढ़ के पास टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। दूसरी घटना जैथरा थाना क्षेत्र के कस्बा धुमरी के पास की है। यहां पर गांव अहमदपुर सहोरी निवासी प्रवीन (23) पुत्र राजेंद्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रवीन धुमरी गए थे, घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। तहरीर मिल गई है रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें