एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि सकीट तिराहे पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर वाहन के दस्तावेज और सत्यापन कराया गया तो उनके पास मिली बाइक चोरी की निकली। गिरफ्तार किए गए युवक कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के अकबर नगर पलिया निवासी सुनील कुमार और सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के नगला ठकुरी निवासी अमित के रूप में हुई।