फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वायरल वीडियो पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, ब्लॉक प्रमुख पर कार्रवाई की मांग

Mon, 03 Aug 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर मारहरा ​ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा के ​खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्
विज्ञापन
एटा। मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले के ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखने को मिली। सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर विरोध-प्रदर्शन कर एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सीओे संकल्पदीप कुशवाह को सौंपा। ज्ञापन में वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो में ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। हरेंद्र सारस्वत ने कहा कि वायरल वीडियो में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जो निंदनीय है।
चंदन शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते पूरे समाज को निशाना बनाया जा रहा है। मनोज भारद्वाज ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख जैसे संवैधानिक और जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा किसी जाति विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना गंभीर मामला है। अतुल मिश्रा ने प्रशासन से मांग की कि वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाए व सत्यता सामने आने पर दोषी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। अशोक पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। सर्वेश उपाध्याय, अतुल सोनी वशिष्ठ, राजीव शर्मा, भूदेव मिश्रा, कोशल किशोर समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें