फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने की खुदकुशी

Fri, 12 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जिन्हैरा में पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर राहुल (20) ने खुद को फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं गांव में पत्नी से कहासुनी के बाद शिवरतन (22) फांसी पर झूल गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा निवासी राहुल (20) पुत्र पप्पू ठाकुर ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे खुद को मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कैद कर लिया। पंखे की हुक में रस्सी डालकर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। परिवारजनों के राहुल को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। लोगों ने बताया कि मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व आंचल देवी के साथ हुई थी। बुधवार को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुरुवार को मृतक की सास बेटी आंचल को मायके गांव पलिया थाना उझानी जिला बदायूं ले गई। इसी से क्षुब्ध होकर राहुल ने आत्महत्या कर ली।



थाना जैथरा के गांव नगला मोहन निवासी शिवरतन (22) पुत्र राजाराम सालों से ननिहाल गांव जरारी में रह रहा था। बुधवार रात शिवरतन की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रात्रि में शिवरतन ने कुंदा में रस्सी डालकर खुद को फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह जब परिवारीजनों ने कमरे में जाकर देखा तो युवक का शव लटका हुआ था। हल्ला मचाने पर पहुंचे लोगों ने शव को नीचे उतारा। बताते हैं कि शिवरतन की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। घर में किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन




जबरन भेजा गया बहू को
मृतक राहुल के पिता पप्पू ठाकुर ने पुलिस को बताया कि पुत्रवधू को भाइयों ने जबरन मायके भिजवाया है, जिसका विरोध करने पर मेरी पिटाई कर दी। वहीं भाइयों का कहना है कि घरेलू विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से आंचल को उसकी मां के साथ भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें