फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक तथा 2520 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश कुमार के अनुसार नौ अक्तूबर की रात अलीगंज पुलिस करीब 11:50 बजे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और कैल्ठा रोड की ओर भाग निकले। पीछा करने पर ईदगाह मार्ग के पास कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रामपाल उर्फ रामवीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि बिजेंद्र उर्फ बागड़ी को पीछा कर पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी कासगंज के निवासी हैं।

बाइक सवार दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया है। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वांछित थे। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। -राजेश कुमार, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें